
Top Ten Tourist place in India in Hindi
भारत के शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ साहसिक स्थान । यात्रा करने के लिए रोमांचक और रोमांच भरा।
- ऋषिकेश
- उत्तराखंड
- लद्दाख
- औली
- मनाली
- सिक्किम
- अंडमान और निकोबार
- स्पीति घाटी
- गोवा
- कोवलम
1: ऋषिकेश (RISHIKESH)
ऋषिकेश भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड का सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। गंगा नदी इस शहर के बीचोबीच से होकर बहती है । ऋषि केश को योग और आस्था का नगरी भी कहा जाता है । यह भारत के हिमालय का प्रवेश द्वार है । इस से होकर ही हिमालय जाया जाता है । इन सब के अलावा राफ्टिंग, ट्रैकिंग , रॉक क्लाइंबिंग आदि जैसी गतिविधियों के लिए भी बहुत और एक मात्र साहसिक स्थल हैं। अगर आप राफ्टिंग या अन्य खेलो का मजा लेना चाहते है तो सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवम्बर का होता हैं।
2: उत्तराखंड (UTRAKHAND)
उत्तराखंड भारत में विशेष रूप से ट्रैकिंग के लिए काफी प्रचलित हैं उत्तराखंड भारत के प्रमुख स्थलों में से एक हैं। उत्तराखंड हिमालय का प्रवेश द्वार हैं। उत्तराखंड हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है । उत्तराखंड योग और आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। उत्तराखंड हिमालय से निकलने वाली नदियों और मंत्र मुग्ध परिदृश्यों के लिए प्रचलित हैं। साहसिक खेलों के लिए भी काफी प्रमुख हैं। विशेष रूप से गंगा और यमुना जैसी नदियों का प्रवेश द्वार हैं। उत्तराखंड का परिदृश्य लुभावन और मनोहरम लगता हैं। उत्तराखंड ट्रैकिंग, राफ्टिंग,रॉक क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र हैं।
3: लद्दाख (LADAKH)
लद्दाख जम्मू और कश्मीर का हिस्सा हुआ करता था । लेकिन हाल ही में लद्दाख को केंद्र शासित राज्यो में सामिल कर लिया गया हैं। लद्दाख लुभावने परिदृश्यों के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं। क्रिस्टल कली ऊंचे ऊंचे पर्वतों और अपने परिदृश्यों के लिए सबसे अलग और ट्रैकिंग के लिए प्रमुख स्थल है। इसकी पर्वतों की ऊंची ऊंची चोटियों और यहां की सर्द और गर्म हवाएं तथा खुला आसमान और बाइक चालको के लिए प्रमुख साहसिक स्थान हैं। आप यहां घूमने के लिए मई से दिसंबर तक का बना सकते है।
4: औली (AULI)
औली उत्तराखंड का प्रमुख केन्द्र में से एक हैं औली ओक की जंगलों से घिरा हुआ है। नंदा देवी पर्वत और नर पर्वत से घिरा हुआ हैं औली स्किइंग और ट्रैकिंग का प्रमुख केन्द्र हैं। औली बद्रीनाथ मंदिर , फूलो की घाटी राष्ट्रिय उधान और वन्य जीव , हिम तेंदुए तथा लाल लोमडियो जैसे जीव और परिदृश्य का केंद्र हैं। औली का खुला आसमान और यहां का दृश्य सबसे हट कर है। यहां जाने का समय गर्मी का ही होता है क्यों कि बर्फीला क्षेत्र है।
5: मनाली ( MANALI)
मनाली भारत के सबसे ऊंचे पर्वत पर स्थित हैं। मनाली हनीमून के लिए काफी प्रमुख केंद्र हैं। मनाली में इग्लू यानी हिम से बना घर देखने को मिलता हैं। मनाली रिवर राफ्टिंग , माउंटेन बाइकिंग जैसे साहसिक खेल प्रेमियों का प्रमुख केंद्र बिंदु है। मनाली विशेष रूप से अपने चमकदार गोंप्पो या बौद्ध मठों के लिए जाना जाता हैं। जिसमे कुल्लू घाटी में तिब्बती शरणार्थियों का उच्चतम सद्रता हैं। मनाली को देवी देवताओं का घाटी भी कहा जाता है।मनाली का स्थानीय भाषा पश्चिमी पहाड़ी है।मनाली में बोली जाने वाली संस्करण मनाली मंडियाली के नाम से जाना जाता हैं। यहां जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी का होता है जून से अक्टूबर तक बाकी के समय बर्फ से ढका होता है।
6: सिक्किम (SIKKIM)
सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक हैं। सिक्किम पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा खूबसूरत राज्य हैं। सिक्किम नेपाल , भूटान, तिब्बत से सटा हुआ है। हिमालय के गोद में बसा हुआ राज्य हैं। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजगा सिक्किम में ही स्थित हैं। सिक्किम अपने जंगलों फूलों और कई सारे झरनों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। सिक्किम को पहाड़ों की भूमि के नाम से जाना जाता हैं। यहां कई सारे घाटियां हैं। जैसे में युमथंगा, लाचूंगा आदि । सिक्किम का परिदृश्य काफी लुभावन हैं। यहां जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी का होता है मार्च से लेकर अक्टूबर तक ।
7: अंडमान और निकोबार (ANDAMAN AND NICOBAR)
अंडमान और निकोबार कई द्वीपों का एक समूह है ।जो जल से जुड़े खेलो का प्रमुख स्थान हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है । नेता जी सुभाष चन्द्र बोस द्विप के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर तरह का रिसॉर्ट और होटल स्थित हैं।लॉक आइलैंड और नील द्विप सबसे खुबसूरत द्विप हैं। जो अंडमान में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह हैं। अंडमान अपने सबसे खूबसूरत और उत्तम मोती के गहनों का संग्राह हैं। अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो दक्षिण अंडमान काफी प्रमुख केंद्र हैं। पोर्ट ब्लेयर , स्वराज द्विप , शाहिद द्विप भी काफी प्रसिद्ध हैं। यहां घूमें जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मई तक का महीना काफी अच्छा होता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जाने का सबसे अच्छा समय वार्षिक पर्यटन उत्सव के दौरान सबसे अच्छा जनवरी का माह हैं।
8: स्पिट्टी घाटी ( SPITI VALLEY)
स्पिट्टी घाटी एक ठंडी रेगिस्तानी पहाड़ी घाटी हैं। जो उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश के उत्तर पूर्व अतीत में स्थित हैं। स्पिट्टी घाटी का मतलब होता हैं मध्य भूमि , यह अपने मनोहरम दृस्य ,और ट्रैकिंग के लिए प्रमुख स्थानों में से एक हैं। यहां का पहाड़ी दृश्य सबसे ज्यादा खूबसूरत विशालकाय लगता है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी का समय होता हैं।
9: गोवा (GOA)
गोवा भारत का पश्चिमी प्रदेश है। गोवा अरब सागर की तट रेखा है। गोवा में घूमने के लिए सौ से भी अधिक बीच है। गोवा सबसे ज्यादा अपने बीचों के लिए प्रसिद्ध हैं।गोवा में आप को देखने के लिए बीच ही प्रमुख हैं। यहां का समुंद्री खाना भी बहुत प्रचलित है। पूरे भारत में सबसे ज्यादा खूबसूरत और प्रचलीत गोवा का बीच ही है।गोवा को ओरिएंट के नाशपाती के लिए भी जाना जाता हैं। पश्चिमी तट पर स्थित इस शहर कोंकण के नाम से भी जाना जाता हैं। गोवा में विंटर केवल नाम के लिए ही होता है । गोवा ट्रॉपिकल क्षेत्र में होने के कारण यहां बहुत कम ठंड पड़ता है सही मायने में कही जाए तो न के बराबर यहां का सबसे कम तापमान 20- 25 डिग्री सेल्सियश ही होता है । यहां जाने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च का समय होता हैं।
10: केरल (KERAL)
केरल दक्षिण भारत में स्थित हैं। केरल की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं की भारत के कुछ गिने चुने टूरिज्म स्थान में इसका नाम प्रमुख हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च तक का होता हैं। यहां घूमने के लिए बहुत सारे स्थान हैं। जैसे की बीच जो समुद्री तटों का मजा लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। केरल का सबसे प्रसिद्ध यहां का कुमारकोम बोट रेस और कोचीन कार्निवल , नेहरू ट्रॉफी बोट रेस , कोटियूर उत्सवम्म हैं इसे देखना सब को नसीब नही होता हैं।
अगर आप और भी टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।